उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बारिश में नाले का गन्दा पानी मन्दिर परिसर में घुसने से श्रद्धालु परेशान

सिद्धार्थनगर। बारिश के दौरान सोमवार को बारिश का पानी से भरे नाले का गन्दा पानी मन्दिर परिसर में घुस गया। जबकि आज सावन का चौथा सोमवार था, जिसको लेकर मंदिर में भीड़ थी। आपको बता दें कि सिद्धार्थनगर के बेलहिया चौराहा स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं (पुरुष और महिलाएं) ने गन्दे पानी में घुसकर पूजा अर्चना की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगरपालिका परिषद की लापरवाही से नहीं हुई नाले की सफाई नहीं हुई थी, जिसको लेकर गन्दा पानी मन्दिर परिसर में भर गया था। जबकि सावन के चौथे सोमवार को मन्दिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी हुई थी। बारिश में मंदिर परिसर में 2 फीट नाले का गन्दा पानी भरने से श्रद्धालु काफी परेशान थे और प्रशासन और जिम्मेदार बारिश में बेखबर थे।




