पति ने पत्नी की हत्या कर दफन करने के बाद हुआ फरार, पुलिस खोज में जुटी

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। पति ने पत्नी की हत्या कर दफन करने के बाद फरार हो गया, जिसमें पुलिस आरोपी पति की खोज में जुट गयी। आपको बता दें कि नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के वार्ड नम्बर 4 दशरथ नगर में मजदूरों द्वारा निर्माणाधीन लाइब्रेरी में कार्य कर रहे थे कि वहां पर असहनीय बदबू की जानकारी पता करने पर दफना दिये गयें महिला शव मिला, जिसे देख इलाके में सनसनी मच गई। आनन-फानन में नगरवासियों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दफना दिये शव की जानकारी पर स्थानीय पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय, एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह और फोरेंसिक टीम को सूचना मिली। कुछ समय पश्चात सारी टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। दफनाई गई महिला शव को बाहर निकाला गया और नगरवासियों द्वारा शिनाख्त पर पति-पत्नी नींबू माझी और शिवकुमार निवासी रामनगर (बिहार) के रुप में हुई, जो मजदूरी काम को लेकर नगर पंचायत वार्ड नं0- 4 दशरथ नगर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी में कार्य कर रहे थे। वहीं नगरवासियों ने आशंका पर बताया कि पति शिवकुमार ने पत्नी नींबू माझी को हत्या कर शव को निर्माणाधीन लाइब्रेरी में दफनाना कर फरार हो गया। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि दम्पति बिहार के रामनगर से शोहरतगढ़़ में लाइब्रेरी में मजदूरी का काम कर रहे थे। अज्ञात कारणों से शिवकुमार ने नींबू माझी की हत्या कर शव को दफना दिया और फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को भेजा जा रहा है। आरोपी पर उचित कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद राजकुमार मोदनवाल, सभासद प्रतिनिधि शिवरतन, कन्नौजिया, पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर चौधरी, रंजीत चौधरी, निलेश चौधरी, भीम चौधरी, वकील खान, अशरफ अंसारी उर्फ बाबूजी सहित सैकड़ों नवरवासी मौजूद रहें।




