गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अधिशाषी अधिकारी ने किया सीसी सड़क का औचक निरीक्षण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज के अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बीते दिन भारत नगर वार्ड में निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने डूडा द्वारा कराये जा रहे सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिशाषी अधिकारी ने सड़क की गुणवत्ता को बारीकी से देखा। मौके पर मौजूद ठेकेदार को गुणवत्ता बनाये रखने का आदेश दिया। साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये। ईओ राजन गुप्ता ने कहा कि आवागमन की दृष्टि से यह सड़क महत्वपूर्ण है। इसलिए निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं भी सुनीं। अधिकारी ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निकाय क्षेत्र में कई जगहों पर सड़कों का निर्माण चल रहा है। यह अध्यक्ष और उनकी देखरेख में हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!