गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सत्तावरजोत-होलियापुर मार्ग जर्जर ही नहीं अति जर्जर

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ के सत्तावरजोत से होलियापुर तक जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले 5 वर्षों से पूरी तरह जर्जर हालत में है। इस सड़क मार्ग पर डामर पूरी तरह उखड़ चुका है। इसके कारण आये दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। यह मार्ग स्कूली बच्चों, बाइक चालकों और पैदल चलने वालों के लिए जोखिम भरा सफर बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी मौसम में कई जनप्रतिनिधियों ने मार्ग सुधार का आश्वासन दिया था। लेकिन चुनाव बीतते ही सभी वादे हवा हवाई हो गये। स्थानीय नागरिकों में दन श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, सर्वेश मौर्य, अनिल मौर्य, लक्ष्मीकान्त मौर्य, रामसिंह मौर्य, राम उजागर मोरिया, स्वामीनाथ मौर्य, विपिन दूबे, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव और राम कृपाल शामिल हैं। इन सभी का कहना है कि सड़क की स्थिति अब इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग की मरम्मत कार्य तत्काल शुरू कराया जायें। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और सम्भावित हादसों को रोका जा सकेगा। वर्तमान में ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर गहरा रोष है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!