गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़: शिव रुद्राभिषेक बड़ा धार्मिक व कल्याणकारी अनुष्ठान- सांसद जगदंबिका पाल

शोहरतगढ़। आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं सामूहिक रुद्राभिषेक के छठवें दिन कथा वाचक स्वामी सूर्यकांताचार्य जी महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रुद्राभिषेक किया।

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने से बड़ा धार्मिक व कल्याणकारी अनुष्ठान शायद ही कोई हो। भगवान शिव के रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़वासी सौभाग्यशाली हैं जो यहां पवित्र श्रावण मास में रुद्राभिषेक जैसा पवित्र कार्यक्रम हो रहा है।इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान में सभी लोगों को उपस्थित होकर रुद्राभिषेक करवाना चाहिए और कथावाचक के द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने रुद्राभिषेक व आरती भी किया।इस दौरान एसडीएम शिवमूर्ति सिंह,आचार्य रामप्रकाश मिश्र,व्यवस्थापक शान्ति नारायण बाबा,सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता,विशुनदेव तिवारी,दुर्गा प्रसाद तिवारी, सुभाष यादव,रामधारी,राममिलन त्रिपाठी,लवकुश धर दुबे,सिद्धार्थ पाठक,नितेश पांडेय,कमलापति आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button