गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

किराए के मकान में बिजली चोरी का मामला, मकान मालिक पर कार्रवाई की चेतावनी

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के इकौना नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। घटना नगर पंचायत कार्यालय के पीछे की बताई जा रही है, जहां रुखसाना पत्नी अतीक ने अपना मकान किराए पर दे रखा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुखसाना ने अपना मकान मोहल्ला आजाद नगर निवासी रईस पुत्र गुल को नाई की दुकान चलाने के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि किराएदार ने विद्युत कर्मियों की मिलीभगत से अवैध तरीके से बिजली की लाइन जुड़वा ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद किराएदार चुपचाप दुकान खाली कर फरार हो गया। इसके बाद संबंधित विद्युत कर्मचारी अधिकारियों के साथ मकान मालिक के घर पहुंचे और अवैध कनेक्शन दिखाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। मकान मालकिन रुखसाना का कहना है कि अवैध विद्युत कनेक्शन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने किसी प्रकार की बिजली चोरी में सहभागिता की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किराएदार द्वारा अवैध कार्य किया गया है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की तय की जानी चाहिए। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद विद्युत विभाग किसके विरुद्ध कार्रवाई करता है और सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!