पूरे विधि विधान से श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का हुआ शिलान्यास

बांसी/सिद्धार्थनगर। सिद्ध स्थान चुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का शिलान्यास समाजसेवी अमय पाण्डेय एवं भाजपा नेता राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर चुटेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी अजय दास जी ने बताया कि श्रावण मास के इस पवित्र महीने में चुटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का शिलान्यास मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन हुआ। उन्होंने बताया कि मन्दिर पर एक विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अमय पाण्डेय रहे और उनके साथ राजेन्द्र पाण्डेय, सौरभ सिंह, हरिकेश सिंह, मलखान निषाद, सुनील मिश्र, विनीत मिश्र, शिवम सिंह, गौरव वर्मा, साहिल श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, राजा मिश्रा, राज सिंह, गणेश पाण्डेय, नरेन्द्र द्विवेदी, अखिलेश राय, अंकुर चौधरी, आर्यन द्विवेदी, अजीत तिवारी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहें।




