उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप, 05 जांच टीमें भेजी गईं, किन्तु कार्रवाई नहीं

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड डुमरियागंज के वासा दरगाह गांव के ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। विकास खण्ड डुमरियागंज से पांच जांच टीमें भेजी गईं, किन्तु ग्राम प्रधान पर कार्रवाई नहीं हुई। आखिर मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं शिकायत कर्ता का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अधूरे कार्यों को भुगतान कराकर पैसे निकाले हैं। आपको बता दें कि जांच टीमें आती हैं व रिपोर्ट बनाकर लौट जाती हैं। वहीं भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई शून्य है। पीड़ित ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 से भी शिकायत किया है। अब डीएम साहब भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान पर क्या कार्रवाई करते हैं। पूरा मामला डुमरियागंज विकास खण्ड के वासा दरगाह गांव का है।




