देशी शराब की ओवररेटिंग और अवैध समय पर बिक्री का खुलेआम चल रहा खेल

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। तहसील डुमरियागंज के सोनहटी चौराहे पर देशी शराब की दुकानों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, जिसको लेकर आबकारी विभाग भी शक के घेरे में हैं। वहीं वायरल वीडियो में सोनहटी स्थित देशी शराब दुकान पर निर्धारित समय से पहले चोरी से शटर के नीचे से तय मूल्य से अधिक दाम पर शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि सोनहटी चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर ₹55 की शराब ₹70 में बेची जा रही है, जो साफ तौर से चोरी से ओवररेटिंग का मामला प्रतीत होता है। दुकान के अंदर सुबह 6 बजे ही मुनीम द्वारा शराब की चोरी चोरी बिक्री की जा रही हैं, जबकि आबकारी विभाग के आदेशानुसार दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा हैं कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा 200 का नोट दिया जा रहा हैं तो अन्दर से मुनीम द्वारा देशी दारू बंटी और बबली का टेट्रा पैक और 130 रुपया (एक सौ का, एक बीस का नोट व एक दस का सिक्का) वापस किया जा रहा हैं, अर्थात दारू के पैक के एवज में 70 रुपए लिया जा रहा हैं, साथ ही साथ दुकानदार द्वारा खरीदार से भीड तो ज्यादा नहीं लगी हैं कि बात पूछी जा रही हैं। वायरल वीडियो सोनहटी स्थित देशी शराब दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, हालांकि वायरल वीडियो का संवाददाता पुष्टि नहीं करता हैं। लोगों का कहना है कि विभाग के संरक्षण के बिना इतने खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन संभव नहीं है। इस संबंध में जब आबकारी इंस्पेक्टर मोनी शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, वायरल वीडियो की जांच कार्रवाई जायेगी, पुष्टि होने पर सम्बन्धित दुकानदार पर जुर्माना लगाया जायेगा।




