गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अखंड भारत के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के पावन बलिदान दिवस पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा महान राष्ट्रभक्त, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, उत्कृष्ट शिक्षाविद, राष्ट्रवादियों के मार्गदर्शक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन एवं बलिदान देश वासियों के लिए महान प्रेरणा है।

मुखर्जी जी के आदर्श हमे शक्ति देते है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले अभियान एक पेड़ मां के नाम के निम्मित जिलाध्यक्ष ने वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने जनपदवासियों से एक वृक्ष लगाने का आवाहन किया। उक्त अवसर पर पूर्व जिले जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल, गुड्डू त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, नगर अध्यक्ष महेश वर्मा, फूलचंद जायसवाल, संतोष शुक्ल, सौरव त्रिपाठी, लक्ष्मी कांत जायसवाल, अरविंद पांडेय, पंकज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!