जिले में बिजली विभाग की अनियमितताओं का विरोध में किया प्रदर्शन

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा में बिजली विभाग की अनियमितताओं के विरोध में सोमवार को आजाद अधिकार सेना ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में संगठन ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि विद्युत विभाग में की मनमानी से आम जनता परेशान है। खेसरहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मांगपत्र में कहा गया है कि विद्युत विभाग में की मनमानी से आम जनता परेशान है। खेसरहा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। बार-बार मीटर बदले जा रहे हैं। बिल सुधार के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है। आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी से लोग त्रस्त हैं। आजाद अधिकार सेना ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। बिजली विभाग के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग है। पहले से कार्यरत कर्मियों को स्थायी करने की मांग की गई है। संगठन ने स्मार्ट मीटर के नम्बर तीन दिन के भीतर पोर्टल पर अपलोड करने की मांग की है। बिल रिवीजन में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया गया है। गरीब उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों को आधा करने की मांग भी की गई है। संगठन ने बिजली विभाग के लिए एक अलग शिकायत आयोग के गठन का प्रस्ताव रखा है। यह आयोग प्रत्येक शिकायत का 7 दिन में निस्तारण कर उपभोक्ता को सूचित करेगा। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो खेसरहा क्षेत्र में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।




