गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 185 जयंती पर बांसी में एकता यात्रा निकाली गई

बांसी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी बांसी द्वारा यूनिटी मार्च निकाल कर एकता, अखंडता व सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। हाथों में रखे तिरंगा लहराते भारत माता की जय, सरदार पटेल अमर रहे, वंदे मातरम के उद्घोष के साथ रैली नगर के प्रमुख चौराहे से गुजरी जिसमे जनप्रतिनिधि, युवाओं व छब्ब् के छात्रों ने यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रविवार को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र के प्रतीक सरदार पटेल की स्मृति में निकाले यूनिटी मार्च के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा व बांसी विधायक जय प्रताप सिंह की अगुवाई में पाल्टेक्निक कालेज से यूनिटी मार्च मंगल बाजार,सुबाष चौक शीतलगंज,माधव पार्क रोडवेज होते हुए कोतवाली रोड,टेकधर मन्दिर से पाल्टेक्निक कालेज पर आकर जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपने अपने विचार रखे इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में छोटे राजा अभय प्रताप सिंह,जोगी बाबा, अज्जू श्रीवास्तव, अमय पाण्डेय, कुबेर बारी मंडल अध्यक्ष ,दिलीप चतुर्वेदी ,दशरथ चौधरी, मंगल चौरसिया,केपी त्रिपाठी, हरिकेश सिंह,सभासद मनोज यादव, जगजीवन गौंड, जितेंद्र मिश्रा, चन्दन पांडे, रामगोपाल अग्रहरि, प्रतिमा वर्मा, सरोज मिश्रा,धर्मेंद्र यादव, प्रमोद हिन्दू ,जीवन अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!