गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बागेश्वर धाम की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालु

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। छतरपुर जिले का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वरधाम, देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बागेश्वरधाम कई ऐसे भी भक्त जाते हैं, जिनकी भक्ति देख लोग दंग रह जाते हैं। ऐसे में डुमरियागंज क्षेत्र के कुछ भक्तों की कहानी सामने आ रही है, जो इन दिनों पड़ने वाली भीषण उमस वाली गर्मी में पैदल चलकर बागेश्वर सरकार के पास जा रहे है। तहसील क्षेत्र में ग्राम बेवां(बजरंगी चौक) निवासी गणेश अग्रहरि पुत्र स्व. देव नारायण, अंगद चौरसिया(उम्र 12 वर्ष), प्रदीप मिश्रा, संजीवन चौरसिया, गौहनियाराज निवासी प्रभुराम बाबा, लटिया निवासी मानिकराम शर्मा, अनमोल दास, देईपार निवासी सहजराम यादव आदि ने शनिवार को हनुमान मन्दिर बेवां(बजरंगी चौक) से अपनी पैदल यात्रा आरम्भ की। यात्रा पर निकले गणेश अग्रहरि व अन्य ने बताया कि रास्ते में उन्हें किसी प्रकार की भी कोई परेशानी नहीं होती है, बागेश्वर धाम छतरपुर की 465 किलामीटर की यात्रा पूर्ण करने के लिए प्रतिदिन 21 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद किसी मंदिर, धर्मशाला, होटल, ढाबा में रात को रुककर विश्राम करते हैं। यात्रा का आरंभ बेवां किया हैं, जो चंद्रदीप घाट, गौरा चौकी, मस्किनवा, अयोध्या, फैजाबाद से रायबरेली होते हुए, फतेहपुर, महोबा, बांदा होकर बागेसर धाम छतरपुर पहुंचकर पूर्ण होगी। खाने पीने के लिए भी रास्ते में कई लोग मदद भी कर देते है यात्रा के दौरान बाबा बागेश्वर के भक्तगण हमसे खाने-पीने का पूछ लेते है और कई तरह की खाने की चीजे दे देते है। वहीं कई भक्त गर्मी में कुछ तरल पदार्थ का भी सेवन करा देते हैं, जिससे शरीर को गर्मी में ठंडक मिलती है। पिछले वर्ष गणेश अग्रहरि ने पैदल यात्रा कर बागेश्वर धाम की यात्रा पूर्ण की थी, इस वर्ष उनके साथ साथ सात और लोग पैदल यात्रा पर निकले हैं, जिसमें एक बालक मात्र 12 वर्ष हैं। श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा पर अतुल मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, रामसुरेश अग्रहरि, कन्हैया अग्रहरि, मनीष कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मौर्या, सुरेश चौरसिया, मनोज अग्रहरि, चिंकू विश्वकर्मा, अजय सेन आदि ने खुशी, उत्साह व डीजे, गाजे बाजे के साथ रवाना कर यात्रा की मंगलमय कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!