भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

सिद्धार्थनगर। विधानसभा कपिलवस्तु के सजनी में बूथ संख्या 395 पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। मन की बात सुनने के उपरांत जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा प्रधानमंत्री जी के हर शब्द में राष्ट्रभाव, सेवा, और देश के विकास के प्रति समर्पण झलकता है। उनके संदेशों ने सभी के मन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया कृ आत्मनिर्भर भारत, लोकल से ग्लोबल की दिशा में बढ़ते कदम, और समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण की भावना ने सबका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने यह संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम सब मिलकर विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेंगे। जन-जन की भागीदारी से ही जन-जन का विकास संभव है। उक्त अवसर पर भाजपा नेता फूलचंद जायसवाल,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी,उपाध्यक्ष राजेश दूबे,संतोष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहें।




