ई-रिक्शा और नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत यात्री घायल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बे में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जब नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी और एक ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें सवार यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। चालक को घायल अवस्था मे प्राथमिक स्वास्थ्य बढ़नी इलाज के लिए लाया गया तो वही नगर पंचायत कूड़ा गाड़ी का ड्राइवर मौके से फ़रार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत वाहन तेज रफ्तार में थी और अचानक आमने-सामने आ गए, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। नगर पंचायत की गाड़ी का शीशा टूटा गया। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ई-रिक्शा चालक फिरोज पुत्र हैदर निवासी लोहिया नगर बढ़नी ने बताया की दो महिला एक पुरुष को बैठाकर बढ़नी बस स्टाप से स्टेशन रोड ले जा रहे थे कि तेज रफ्तार आ रही नगर पंचायत कि कूड़ा गाड़ी सामने से जोर टक्कर मार दी। इस सम्बन्ध मे चौकी प्रभारी बढ़नी अनिरुद्ध सिंह ने बताया की दोनों वाहन को कब्जे मे लिया गया है। अभी तक दोनों पक्षों से कोई तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।




