सांसद पाल ने फूलों की खेली होली, एक-दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं।

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदम्बिका पाल के आवास पर रविवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद जगदम्बिका पाल ने सभी लोगों के साथ फूलों की होली खेली तथा एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया। सांसद पाल ने कहा कि होली पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शान्ति और सौहार्दपूर्ण तरीके से लोगों ने होली खेली। होली पर्व में जहां अपनी परम्परा और संस्कृत के प्रति श्रद्धा आस्था का भाव पूरे देश के साथ ही साथ विश्व को भी यह सन्देश दिया कि हम सभी सनातनी एक हैं और साथ ही साथ गंगा जमुनी तहजीब को भी नहीं भूला। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि होली के साथ ही साथ हम सिद्धार्थनगर के विकास के लिए भी संकल्पित है, ताकि मोदी जी का जो विकसित भारत संकल्प का सपना है, उसको साकार किया जा सकें। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानन्द शुक्ला, अपना दल के अनिल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, रमेश मणि त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि, एस0पी0 अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, कुलदीप द्विवेदी, प्रधान मनोज यादव, राजेन्द्र द्विवेदी, रिंकू पाल, अमरेन्द्र पाल, रवि वर्मा, संतराम मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहें।




