पयागपुर हुजूरपुर रोड पर अचानक गिरे मार्ग सूचक बोर्ड से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

पयागपुर/बहराइच। पयागपुर हुजूरपुर रोड पर लगा हुआ मार्ग सूचक बोर्ड अचानक आए आंधी पानी के वजह से सड़क पर गिर गया , इसकी चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया , सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। घायल युवक को सीएचसी पयागपुर भेजा गया जहां पर हालात नाजुक देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार गंभीर रूप से घायल हुआ युवक संजय शर्मा जो कि बनारस के रोहनिया के कुरौउवा का निवासी है और पयागपुर में आरोहन फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर है। अब प्रश्न यह उठता है कि सड़क पर लगे मार्ग सूचक बोर्ड को समय रहते उसका देखरेख करना जरूरी है अगर समय से उसका देखरेख नहीं किया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। स्थानीय प्रशासन भी विभिन्न सड़क पर लगे कई जगह मार्ग सूचक बोर्ड पर ध्यान नहीं दे रहा है कि उसकी स्थिति कैसी है।




