उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
लेखपाल अनीस कौशल छपिया गंगवा में भ्रष्टाचार में हैं लिप्त, गरीब व्यक्ति से खुलेआम लिया पैसा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ के लेखपाल अनीस कौशल छपिया गंगवा में भ्रष्टाचार में लिप्त है। आपको बता दें कि लेखपाल अनीस कौशल द्वारा छपिया गंगवा निवासी गरीब से उचित कार्य हेतु खुलेआम पैसे लिया। जिसको लेकर क्षेत्र में लेखपाल की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसा गरीब व्यक्ति से पैसा लिया गया ऐसे भ्रष्ट लेखपाल शासन सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शोहरतगढ़ तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष ऐसे भ्रष्ट लेखपाल की आधिकारियों से पैरवी करते हैं जो शर्म की बात है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 से निवेदन है की भ्रष्टाचार मे लिप्त ऐसे कर्मचारियों (लेखपाल) पर कठोर कार्रवाई की जाये।




