क्रिकेट मैच में छतहरी टीम का रहा दबदबा, मैन ऑफ द मैच सफीकुर्रहमान

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के ग्राम पंचायत लुचुईया के नड़ौरा गांव में नड़ौरा प्रीमियर लीग-2026 के बैनर तले जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेन्ट बगहवा बनाम छतहरी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ, जिसके बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि पंकज चौबे, कृष्ण कुमार गिरि (महन्त पल्टादेवी के पुत्र) व शेर अली खान रहें। वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर मैच का उदघाटन किया और अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के क्रिकेट टूर्नामेन्ट के आयोजन आपसी भाईचारे, सद्भाव को बढ़ावा देते हैं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पंकज चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ होता है। इसलिए समय-समय पर खेल का आयोजन होना चाहिए। मैच के तीसरे दिन बगहवा के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और छतहरी टीम बल्लेबाजी करने का मौका दिया। मैच में बल्लेबाजी करते हुए छतहरी की टीम ने 10 ओवर में 156 रन बनाये, जिसमें सफीकुर्रहमान ने 32 रन की शानदार पारी खेली और तौहीद ने 30 रन बनाये। दूसरी इनिंग में बगहवा की टीम महज 65 रन पर सिमट गयी। बगहवा की तरफ से अक्षय के अब को 3 विकेट मिले। छतहरी की टीम तरफ से मेराज और शिवम को 2-2 विकेट मिलें और शफीकुर्हमान के शानदार 32 रनों की पारी की वजह से उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान शरतेंदु त्रिपाठी, वकील खान, चिंटू सहित क्रिकेट प्रेमियों का जमवाड़ा रहा।




