उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने 50 शैय्यायुक्त सयुंक्त चिकित्सालय, बांसी का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। आकस्मिक सेवायें 50 शैय्यायुक्त सयुंक्त चिकित्सालय, बांसी का जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम इमरजेंसी वार्ड, लेबर वार्ड, प्रयोगशाला, दवा वितरण कक्ष आदि को देखा गया। निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके साथ अस्पताल में जो भी कमी हो मैनपावर/उपकरण सामग्री उसका आकलन कर अवगत करायें। जो उपकरण रखें है, उन्हे संचालित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 के सीएमओ रजत कुमार चौरसिया सहित चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहें।



