गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नरवा नाले पर बने पुल व संपर्क मार्ग का विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का सन्देश

हुजूरपुर (बहराइच)। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रविवार को विकासखंड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत भगहा और पूरे प्रहलाद के मध्य स्थित नरवा नाले पर बने पुल व संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया।
इस परियोजना की लागत 4 करोड़ 58 है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि पयागपुर विधानसभा में पयागपुर अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं और लगातार ये क्रम जारी रहेगा और जनता को भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण कारी योजना का लगातार लाभ मिल रहा है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने उपस्थित जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह,विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, डा महेंद्र पाठक, जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह,डा दीनानाथ मिश्र, दुर्गेश सिंह रैकवार मंडल अध्यक्ष, पवन कुमार सिंह प्रधानाचार्य, संतोष त्रिपाठी प्रधान संघ अध्यक्ष हुजूरपुर,विक्रम सिंह प्रधान अमरनाथ निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष,सुधीर निषाद , रमाकांत विश्वकर्मा, पंकज सिंह,आनन्द पांडेय, हरिकेश सिंह, बृजेश सिंह, सुनील निषाद , विमल सिंह , विक्रम सिंह प्रधान, भूपेंद्र सिंह, राहुल सिंह,राजेश निषाद,संजय गुप्ता
कार्यक्रम आयोजक युवा भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह
सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!