उत्तर प्रदेशबलरामपुर
ब्राह्मण परिवार करेगा सामाजिक समरसता भोज का आयोजन

बलरामपुर/पचपेड़वा।ब्राह्मण परिवार सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए घर घर कुटुंब बैठक कर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन करेगा,यह बात गुरुचिहवा मंदिर पर रविवार को आयोजित ब्राह्मण समाज के द्वारा बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी अरुण कुमार पाठक ने कहा।ब्राह्मण समाज से अधिवक्ता और पत्रकार राजीव मिश्रा ने कहा कि भाग दौड़ के जीवन में हम लोग अपने समाज से दूर होते जा रहे है,सभी लोग एक जुट रहे इसलिए कुटुंब बैठक समाज के प्रत्येक घर पर किया जाएगा,बैठक में पंडित गिरजेश पांडेय,पंडित सतीश चन्द्र मिश्रा,प्रधान सकल्दा,बबलू चतुर्वेदी,शारदा प्रसाद मिश्र,सरजीवन पांडेय,विद्यापति त्रिपाठी,विनय,निरंजन पांडेय,मनीराम पांडेय,मोहन शर्मा,अमित तिवारी,पंकज चतुर्वेदी,तुलसीराम पांडेय आदि लोग जाति-धर्म से हटकर शामिल हुए बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता।




