बीआरपी राम कृपाल मौर्य के नेतृत्व में करमडीह जमुवार में की गई बैठक
आडिट टीम ने कठमोरवा में भी जुटाए आंकड़े

सिद्धार्थनगर/खेसरहा। ब्लाक क्षेत्र में चल रहे मनरेगा के तहत गांवों में कार्यों को आडिट करने के क्रम मे शुक्रवार 18 जुलाई 2025 को खेसरहा ब्लाक के ग्राम करमडीह जमुवार में बीआरपी राम निवास चौधरी के नेतृत्व में मनरेगा कार्यों का आडिट किया गया। सुबह 11 बजे से चले कार्यक्रम में कार्यों की बिंदुवार समीक्षा किया गया। कुल 20 कार्यों की सूची जिनमें 04 इंटर,नाला खुदाई कृषि बंधी आवास सहित अन्य कार्यों को बताया गया जिसका समर्थन उपस्थित मनरेगा मजदूरों सहित ग्रामीणों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गांव के राम मिलन मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया। आडिट टीम में सुजीत,राम दयाल रामयश व नंदिनी मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के अलावा रोजगार सेवक सुकुमार नैयर, ईश्वर चंद्र श्रवण कमलावती लीलावती किसमती के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्लाक क्षेत्र के कठमोरवा में भी आडिट टीम ने आंकड़े जुटा कर ग्रामीणों को बताया जिसका समर्थन किया गया।




