उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
फागू शाह मजार पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र में फागू शाह मजार पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सपाईयों ने बुधवार को प्रदर्शन किया।सैकड़ों की संख्या में सपाई कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं प्रशासन पर सपाईयों को अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने का आरोप लगायें। आपको बता दें कि प्रशासन ने उक्त जमीन को पशुचर की संरक्षित जमीन बताकर की कार्रवाई की थी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फागू बाबा के समाधि स्थल को मजार बनाकर दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शन के दौरान डुमरियागंज की सपा विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक विजय पासवान, सपा ज़िलाध्यक्ष पूर्व विधायक लालजी यादव, सपा नेत्री जुबैदा चौधरी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।




