उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
नाली मरम्मत और सफाई की मांग

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। कस्बा के कृष्णा नगर वार्ड में क्षतिग्रस्त नाली और नाली में गंदगी से नागरिक परेशान है। वार्ड के नागरिक तारकेश्वर पाण्डेय ने बताया कि नाली से पैदा हो रही दुर्गंध से लोगो का उठना बैठना मुहाल हुआ है। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से इसकी शिकायत भी किया लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग की है। इस संबंध में ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने कहा की जांच कर वार्ड की समस्या दूर की जाएगी।




