गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नए मंडल के गठन के लिए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने किया विभिन्न गांवों का दौरा

पयागपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी पयागपुर के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह के प्रतिष्ठान पिपरा कमाल शिवदहा में अपने पार्टी तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पयागपुर ब्लाक के अन्तर्गत सभी न्याय पंचायतों संगठन सृजन करने के उद्देश्य से 2 न्याय पंचायतों को मिलाकर एक मण्डल कांग्रेस का गठन क्षेत्रीय स्वतंत्रता सेनानी या दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के नाम से गठित कर आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी को मैदान में उतारने का ऐलान किया। मण्डल कांग्रेस कमेटी के गठन में पयागपुर और सोहरियावां को स्वर्गीय केदारनाथ उपाध्याय मण्डल कांग्रेस,त्रिकोलिया और खुटेहना न्याय पंचायत को स्वर्गीय ठाकुर सिंह मण्डल कांग्रेस हंसुआपारा एव कुशभौना न्याय पंचायत स्वर्गीय राजदत्त त्रिपाठी मण्डल कांग्रेस, शिवदहा और बभनियावां स्वर्गीय मनीराम भास्कर मण्डल कांग्रेस तथा लालपुर न्याय पंचायत तथा पयागपुर नगरपंचायत को मरहूम निजामुद्दीन खान मण्डल कांग्रेस के नाम से बनाकर क्रमवार मण्डल अध्यक्ष तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने उत्तर प्रदेश की असफल एवं जन विरोधी भाजपा सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय अध्यक्ष अजय राय के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लिए जाने की पुरजोर मांग की गई , साथ अविलम्ब मुकदमें वापस न लिए जाने की दशा में सड़कों पर उतर कर निर्णायक संघर्ष छेड़ने का ऐलान किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी पयागपुर के अध्यक्ष तेज नारायण सिंह ने एक माह के भीतर बूथ स्तर तक संगठन सृजन करके आगामी 20 अगस्त स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को संगठन दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पयागपुर के अध्यक्ष नसीम इदरीसी ने नगर पंचायत पयागपुर में वार्ड स्तर पर तैयार किए जा रहे संगठन की विस्तृत जानकारी दी तथा पयागपुर नगर पंचायत की दुर्दशा और बदहाली व नारकीय जीवन पर आन्दोलन के लिए सभी से सहयोग और समर्थन मांगा।उक्त अवसर पर राजेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी नंद कुमार रावत गौतम मिश्रा आनंद सिंह चौहान रऊफ अहमद राम अचल, अनिमेष पाण्डेय जीतेन्द्र सिंह रामानुजन शुक्ला बृजेन्द्र पाण्डेय बैजनाथ चौधरी अशोक पाठक अमृतलाल शुक्ला सहित कई लोगों ने अपने संबोधन में बिजली कटौती जैसे गम्भीर समस्या पर आवाज उठाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!