वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के प्रधानाचार्य शिवकुमार पांडे व सभासद उमाशंकर गौड़ ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से बालिकाओं द्वारा किया गया। इसके बाद अपने मुख्य अतिथि संबोधन में शिवकुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर बच्चों के सुनहरे भविष्य का निर्माण करें। एक शिक्षक छात्र जीवन में बच्चों को संवारने का कार्य करता है। हमें अपने बच्चों को विद्यालय प्रतिदिन भेजना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने कहा कि विद्यालय के अलग-अलग कक्षाओं में उपस्थिति में सबसे ज्यादा प्रतिशत लाने वाले बच्चों वह उत्कृष्ट योगदान देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुका है अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराए। इस मौके पर धर्मराज दुबे, दुर्गेश मिश्रा ,रामविलास यादव, कमल मोहनी, नीलम गुप्ता ,संतोष सिंघानिया , अमित सिंह परमार, विमलेश पांडे, मोहम्मद सलीम, बशीर फारुकी, करीमुल्लाह, किशोर, सुनील मिश्रा, गणेश गौड़,रामनारायण दुबे आदि लोग मौजूद रहे।




