सरकार के इशारे पर अजय राय के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस होः शिवलालकोरी

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के साथ ही वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे कायम कर जन समस्याओं को उठाने से दबाने के लिए जो तानाशाही रवैया सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने जो घृणित कार्य किया है जिसके विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयो पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन व ज्ञापन देने का कार्य किया गया है उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जब स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विभिन्न मामलों को लेकर सड़क पर उतरे तो वहां की मौजूदा प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे कायम कर दिए जिसका हम पूरी तरीके से विरोध करते हैं इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव ने कहा की यह भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार अपने नाकामियों को छिपाने के लिए मौजूद युवाओं का हक छीन रही है जो भी इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे पुलिस के जरिए प्रताड़ित कर दबा दिया जाता है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मारकंडे मिश्र ने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल प्रभाव से सरकार ने वापस नहीं लिए तो हमें बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होने पड़ेंगे इसी क्रम में तुलसीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम सरकार की ईट से ईट बजाने के लिए तैयार हैं इसी तरह उतरौला ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राकेश तिवारी ने कहा कि अगर प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुई तो हम बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं उक्त अवसर पर डॉ प्रतीक मिश्रा त्रियुगी नारायण द्विवेदी घनश्याम मिश्र अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इबरार अहमद ब्लॉक अध्यक्ष बलरामपुर बृजेश चौहान ब्लॉक अध्यक्ष श्री दत्त गंज राजेश पांडे ब्लॉक अध्यक्ष गैडास भीष्म सिंह ब्लॉक अध्यक्ष हरैया सतघरवा विश्वनाथ यादव यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अफरोज खान जमील अहमद बाबूलाल सोनी देवेंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




