गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

झमाझम बारिश ने बढ़ाई पशुपालकों की चिंता

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। रविवार को हो रही झमाझम बारिश ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई होने के बाद गेहूं का डंठल अभी पड़ा हुआ है तीन दिन में दो बार बारिश होने से भूषा बनाने में समस्या उत्पन्न हो रही है और पशुपालकों के लिए चिंता बना हुआ है। इसकी जानकारी जब राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी अनिमेष मिश्रा से ली गई तो उनका कहना है कि पशु पलकों के लिए वास्तव में चिंता का विषय है वर्षा होने से भूषा नहीं मिल पाएगा अगर कही खेत में पानी का जमाव हो गया तो डंठल भी सड़ने का उम्मीद रहेगा। पशुपालकों से निवेदन करते हुए कहा कि नया भूषा को तत्काल पशु को न खिलाए इससे पशु बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पशुपालक अगर पशु को खिलाना चाहता है तो वह अपने पशु को कीड़ी का दवा खिलाने के बाद ही नया भूषा खिलाए। इन्होंने कहा कि इस बारिश में अगर भूषा भीग जाता है तो वह भूषा पशु को न खिलाए अगर खिला दिए हो तो तत्काल लीवर टॉनिक पिलाए जिससे पशु बीमार न रहकर स्वस्थ रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!