नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला दरिंदा गिरफ्तार

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती की मल्हीपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे बहलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में जनपद भर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम एवं क्षेत्राधिकारी सर्किल भिनगा सतीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार, थाना मल्हीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 327/2025 धारा 65(1), 64(2)ड, 110, 115(2)ठछै तथा 5स्/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सौरभ मिश्रा पुत्र मंगली प्रसाद मिश्रा निवासी रमवापुर दाखिला, शिकारीचौड़ा थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती को सचिवालय कुट्टी दाखिला, शिकारीचौड़ा थाना मल्हीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणरू नामरू सौरभ मिश्रा पुत्र मंगली प्रसाद मिश्रा पतारू रमवापुर दाखिला, शिकारीचौड़ा थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती सचिवालय कुट्टी दाखिला, शिकारीचौड़ा थाना मल्हीपुर क्षेत्र पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि महिलाओं एवं नाबालिगों के प्रति अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है, वह सराहनीय है।




