गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम नें किया जिला वृक्षारोपण समिति एवं गंगा समिति/पर्यावरण समिति की बैठक

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत 30.592 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं गंगा समिति/पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत वृक्षारोपण की कार्य योजना बनाकर दिनांक 09 जुलाई 2025 को वृक्षारोपण करते हुए उसकी जियो टैगिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने पौधों को रोपित किये जाने हेतु स्थलों का चयन करते हुए गढ्ढों की खुदाई का कार्य तथा वन विभाग से पौधे की उठान अपने लक्ष्य के अनुरूप करते हुए वृक्षारोपण हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में मा0 जनप्रतिनिधि गणों को इसकी सूचना के साथ आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में जन सहभागिता को प्राथमिकता दी जाए तथा रोपित किये जाने वाले पौधों को अभियान के रूप में चलाने हेतु जनपद के युवा वर्गाे का विशेष तौर-तरीकों पर सहयोग लिया जाए। स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान-2025 में प्रतिभाग कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करें। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारीगण वृक्षारोपण कार्य में सरकारी लक्ष्य से उपर उठ कर पर्यावरण एवं मानवता का दृष्टिकोण अपनाये, जिससे हमारा वातावरण स्वच्छ, सुन्दर और हमारी आने वाली पीड़ियों के लिए वरदान साबित हो सके। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया कि इस वर्ष 2025-26 में वृहद वृक्षारोपण अभियान-2025 हेतु जनपद में कुल 30.592 लाख पौधे रोपित किये जाने है, जिसमें 12.476 लाख पौधो का रोपण वन विभाग द्वारा किया जाएगा। शेष सभी अन्य विभागों द्वारा 18.116 लाख पौधो का रोपण अभियान चला कर किया जाना है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में आने वाले सम्भावित खतरों की पहचान करना तथा नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में सुधारात्मक कार्यवाही को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर डीसी मनरेगा डॉ0 प्रभात द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड-2, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका अवधेश भारती, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!