लीलावती देवी महिला पी जी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का आयोजन

सिद्धार्थनगर। लीलावती देवी महिला पी जी कॉलेज पेंड़ारी बुजुर्ग सिद्धार्थनगर में मिशनशक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण में डॉ बी.आर.अंबेडकर का योगदान विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी सिद्धार्थ नगर संस्कृत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. किरन देवी ने छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा की आज बाबा साहब के संविधान ने हम सभी क़ो पढ़ने लिखने बोलने का अधिकार दिया है जिससे छात्राएं उच्चशिक्षा के क्षेत्र में भी अपना कैरियर बना सके साथ ही साथ कैरियर काउंसलिंग एवं संवाद के अंतर्गत छात्राओं के मन में उत्पन्न जिज्ञासाओं को शांत करने का काम किया गया जिसमें बहुत सारी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अनेकों सवाल कैरियर को लेकर के किया जिसमें डॉ किरन देवी ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्र में कैरियर बनाने हेतु मार्गदर्शन किया इसी क्रम में प्रबंधक डॉ वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा यह सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का एक मात्र महिला महाविद्यालय है जहाँ विगत 10 वर्षाे में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह लीलावती देवी महिला महाविद्यालय एक कीर्तिमान स्थापित किया है ऐसे क्षेत्र में जहां पर दो-दो पीढ़ियां शिक्षा से बंचित रही है ऐसे बच्चियों क़ो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ओम प्रवेश पाण्डेय सर्वजीत पाण्डेय शिवम् मिश्रा सुजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे है।




