डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुआ संगोष्ठीरू पवन कसौधन

बभनान, बस्ती। जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के कर्णधार डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर गौर मंडल क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान बाजार में शांति पैलेस के सभागार में डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बस्ती पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी ने किया। मुख्य वक्ता पवन कसौधन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को व्यक्त किया। इस मौके पर गौर ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला, किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, विनोद सिंह, संतोष शुक्ला, वरुण पांडेय, महामंत्री राजेश नारायण अंगियार, कृष्ण कुमार तिवारी, अनुपम पांडेय, अमित पांडेय, मुरार जी गुप्ता, विजय सिंह, प्रदीप दूबे, राजकुमार जायसवाल, शंभु, अमित शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, अमरनाथ कसौधन, विवेक सिंह, रविन्द्र कसौधन, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




