मृत्युंजय प्रताप कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर। मृत्युंजय प्रताप कन्या इंटर कॉलेज हरैया बाबू संत कबीर नगर के प्रांगण में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मेहंदावल अनिल त्रिपाठी के हाथों विद्यालय के सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया विशेष सम्मान प्रमाण पत्र के साथ-साथ मोबाइल व आम बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप दिया गया समारोह का संचालन प्रख्यात मंच संचालक राणा प्रताप सिंह ने किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इन्हीं में से कल कोई अब्दुल कलाम बनेगा तो कोई अच्छा डॉक्टर बनेगा इस ग्रामीण विद्यालय की के बच्चों की प्रतिभा को देखकर मैं प्रसन्न हो गया हूं और विद्यालय प्रबंधन जब भी बुलाएगी मैं बच्चों को प्रोत्साहित करने अवश्य आऊंगा।समारोह को उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कसौधन ,अखिल क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजन सिंह तथा जागृति सेवा संस्थान के श्रीधर पाण्डेय पत्रकार हरिप्रसाद पाठक ने सम्बोधित करते हुए आयोजन की प्रशंसा किया। प्रबंधक अखण्ड प्रताप सिंह ने सम्मान समारोह में सभी को आम से सम्मानित करके अनूठा प्रयोग किया है। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने विधायक का आगमन विकास की शुरुआत बताया। समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, डा रईशुल हसन सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के महामंत्री कृपाशंकर त्रिपाठी आशीष तिवारी,संजय सिंह, पटेश्वरी सिंह, शिवपूजन यादव,अनिल विश्वकर्मा, मनीष श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अमित त्रिपाठी, विकास मिश्रा, प्रदीप वर्मा, पत्रकार मनोज कुमार,बबुन्ने सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष चौधरी, भोला,फेरी गौड़, बंशीधर गौड़ आदि की गरिमामयी उपस्थिति थी। सभी आगंतुकों को समारोह की शोभा बनने के लिए अखण्ड प्रताप सिंह अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन प्रदेश मंत्री ने आभार व्यक्त किया।



