गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में चलाया गया संचारी रोग नियंत्रण अभियान

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने कहा कि संचारी रोग भगाना है। तो स्वच्छता अपनाए, बीमारी भगाएं। स्वस्थ जीवन का यही है नारा, संचारी रोगों से मुक्त हो नगर हमारा। क्षेत्रों में नियमित रूप से नालियों की सफाई एवं कूड़ा निस्तारण के साथ साथ रोस्टर के अनुसार सभी वार्डाे/मोहल्लों में समय समय पर साफ सफाई करना चाहिए । बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर बैनर बनाकर लोगों को जागरूक किया । इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभाग करने वालों मुख्य रूप गुफराना खातून, जैशमीन, नसरीन खातून, चांदनी, लायबा, मैयरा अहमद, रोशनी, सादवी गुप्ता, संस्कृति गुप्ता, सौम्या, रिया गुप्ता, रोशनी,साक्षी,वर्षा चौहान, साहिबा खान, अंशिका सोनी, नैन्सी गुप्ता, बेबी फातिमा, अर्पिता श्रीवास्तव, नाजिया, ज्योति कुमारी, सानिया, सना, उपासना,सुमन गुप्ता, प्रिया यादव, रुचि शर्मा ,शूबी, मरियम ईफा, मुस्कान बानो, नीतू, अमृता राजभर, अरीबा खान, अंजली यादव, आंचल, जैनब भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!