उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
किशोरी की फंदे से लटकता मिला शव

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में बुधवार (25/26 ) की रात एक किशोरी ने साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुण्डी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम अमरावत (14 वर्ष) पुत्री भुलान पासवान है।घटना की रात मृतका अपने गले मे हरे व छींटदार साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।इस घटना की सूचना मिलने के बाद उसका पुलिस टीम घटना स्थल पहुंच शव का पंचनामा और आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।




