गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विश्व हिन्दू महासंघ ने डीएम के माध्यम से सैनिकों के लिये भेजा 111 यूनिट रक्तदान का पत्र

बस्ती। मंगलवार को विश्व हिन्दू महासंघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 111 यूनिट रक्तदान से सम्बंधित पत्र भेजा गया। अखिलेश सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54 वे जन्म दिवस पर देश के सैनिको के लिये 111 यूनिट रक्तदान रक्तदान किया गया। यह सैनिकों, उनके परिजनों को समर्पित है। रक्तदान का प्रमाण-पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा निर्देश के अनुरूप सैनिकों को समर्पित रक्तदान कार्यक्रम में लोगों ने बढ चढकर भागीदारी किया था। जिलाधिकारी को पत्र देने के दौरान मुख्य रूप से अंकित सिंह, अजय मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय ,रतन कुमार , जवाहर लाल चौधरी ,रूप नारायण गौड़ ,अंकित सिंह महादेवा, सोमाई प्रजापति, अर्पण श्रीवास्तव ‘चन्दन’ दुर्गेश बाबा, सौरभ चतुर्वेदी ,अमरीश तिवारी, बाबूलाल यादव ,उमेश श्रीवास्तव, विक्रांत प्रताप सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह ,सौरभ त्रिपाठी के साथ ही महासंघ के अनेक लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!