विधायक ने बागान में दशहरी आमों का उठाया लुत्फ़, लिया आनन्द

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत ढेबरुआ में मंगलवार को विधायक विनय वर्मा ने बढ़नी के व्यवसायी संजय मित्तल के आम के बागान में दशहरी आमों का मजा लिया। वहीं विधायक ने क्षेत्र के लोगों के साथ बागान में बैठकर ताजे दसहरी आमों का मजा लिया विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ आम खाने का बहुत आनन्द आया एवं पेड़ से भी आमों को तोड़कर खाया गया। कार्यक्रम के दौरान हमारे विधायक के साथ नगर पंचायत बढ़नी के व्यापारी गोपाल मित्तल, विक्की अग्रहरि, पत्रकार विकास सिंह, पत्रकार शम्भू नाथ त्रिपाठी, पत्रकार राकेश तिवारी, विजय सिंह, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता प्रदीप कमलापुरी, विजय कुमार पाण्डेय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सत्य प्रकाश धर द्विवेदी, प्रधान अजय प्रताप यादव, सेवरा के प्रधान विजय कुमार पाठक, आकाश गुप्ता, विवेक गुप्ता, रामदास मौर्य, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, बढनी के प्रतिष्ठित वास्तुविद डॉक्टर नन्दकिशोर शर्मा, सुमन्त नाथ त्रिपाठी, चंदी शुक्ला, राम पाठक, दिनेश सिंह दुर्गेश पाण्डेय, शिवांश मिश्रा, विष्णु सिंह, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




