गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीडीओ व सीएमओ नें 50 शैय्यायुक्त संयुक्त अस्पताल की व्यवस्था का किया निरीक्षण

बांसी/सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को 50 शैय्या युक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुविधाओं का आकलन करना था। सीएमओ स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख होते हैं, और इस निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान, सीडीओ और सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की और मरीजों से भी उनके अनुभव के बारें में पूछा। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, और साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के बाद, सीडीओ और सीएमओ ने अस्पताल प्रबन्धन को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने, चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित करने, और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 50 शैया वाला यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें। आपको बता दें कि 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय अभी स्वास्थ विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय को जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने की बात कहीं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय बलराम सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 रजत कुमार चौरसिया के निरीक्षण के दौरान सीएमएस उजैर अतहर के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!