योग दिवस की तैयारी पूर्ण, आज मनाया जाएगा

बांसी। तहसील क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूर्ण हो गया है।11 दिसंबर 2014 को यूएनजीए ने ये प्रस्ताव पारित कर दिया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। 21 जून उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है और इसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष, थीम है ष्एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगष्, जो मानव, प्रकृति और समग्र स्वास्थ्य के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर जोर देती है। इस विषय में अधिशासी अभियन्ता लोकनिर्माण विभाग के वीके राय ने कहा कि सुबह 05.30 से आफिस के प्रांगण में योग दिवस मनाया जाएगा। बदलते परिवेश में योग दैनिक जीवन चर्या का अंग होना चाहिए। खंड विकास अधिकारी बांसी कृत्तिका अवस्थी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं।सभी को सूचना दे दिया गया है। संबंधित गांवों मे भी योग दिवस मनाया जाएगा। बांसी उपजिलाधिकारी शशांक शेखर ने कहा कि पूर्व की तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। सभी को जानकारी है। वरिष्ठ समाजसेवी अशोक त्रिपाठी ने कहा कि योग दिखाने के लिए नहीं है, हमारे जीवनचर्या में इसको शामिल होना चाहिए। सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं।