गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक्वा पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से भारतीय युवक की मौत

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जिला रूपन्देही में सिद्धार्थनगर नगर पालिका-1 के हरनहिया स्थित डंडा पुल के पास स्विमिंग पूल में डूबने से एक भारतीय युवक की मौत हो गई है।जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही के प्रवक्ता डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि भारत के नौतनवा निवासी 17 वर्षीय साहिल अंसारी की बुधवार दोपहर एक्वा पार्क के स्विमिंग पूल में तैरते समय मौत हो गई। जिला पुलिस प्रवक्ता कार्की के अनुसार तैरते समय डूबने से घायल हुए साहिल अंसारी को इलाज के लिए भैरहवा स्थित भीम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डीएसपी कार्की ने कहा कि घटना की आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा ष्हम सभी से सुरक्षा सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं क्योंकि गर्मी की शुरुआत के साथ नदियों, तालाबों और स्विमिंग पूलों में भीड़ बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!