गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

तहसील तुलसीपुर में बस स्टेशन शीघ्र होगा संचालित-मुख्यमंत्री

बलरामपुर। जनपद में यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा, जनपद के तहसील तुलसीपुर में बस स्टेशन के निर्माण हेतु शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग की 02 हे० भूमि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के पक्ष में प्रदान किए जाने की सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। बताते चले कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद के भ्रमण के दौरान शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में लगने वाले चौत्र एवं शारदीय नवरात्रि के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के दृष्टिगत बस स्टेशन की आवश्यकता देखते हुए तहसील तुलसीपुर में बस स्टेशन के निर्माण हेतु निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में डीएम पवन अग्रवाल द्वारा भूमि उपलब्ध कराए जाने हेतु शासन में पत्राचार किया गया।डीएम द्वारा द्वारा किए गए पत्राचार के क्रम में शासन द्वारा तहसील तुलसीपुर में बस स्टेशन निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग की कुल 02 हे० भूमि की लागत रु० 2600.00 लाख एवं उक्त भूमि पर 11 नग भवन एवं 01 नाग बाउंड्रीवाल लागत रु० 12.20 लाख, कुल लगात रु० 2612.20 लाख को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के पक्ष में हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान कर दिया गया।शीघ्र ही तहसील तुलसीपुर में बस स्टेशन संचालित होगा एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!