गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बरसों से पानी के निकास को परेशान हैं ग्राम हरहटा के निवासी

बलरामपुर। तहसील तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम हरहटा में नाली के गंदगी से ग्रामवासी परेशान है बताया जाता है कि प्रधान अलाउद्दीन शाह ने अपने कार्यकाल में पुरानी नाली तोड़कर इसे बनवाने के लिए गड्ढा खुदवा दिया था जो लगभग 4 साल बीत रहे हैं लोगों के लिए आफत बना हुआ है जिससे ना तो पानी का निकास हो रहा हैऔर न ही सफाई,इस प्रकरण को लेकर जब ग्रामीणों ने सेक्रेटरी प्रदीप वर्मा से इसे ठीक करने को कहा तो उन्होंने कहा कि ठीक हो जाएगा परेशान ना हों किंतु अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ,और ना ही सफाई इस भयंकर गर्मी में गंदगी और सड़ांध से ग्राम वासी परेशान है इसका पानी सड़कों पर भी बहता है जहां कीचड़ से ग्राम वासियों को काफी दिक्कत होती है शासन से मांग किया है कि बरसात के पूर्व इसे बनवाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!