इटवा में संविधान बचाओ सम्मेलन सम्पन्न

इटवा। मंगलवार को इटवा में कांग्रेस कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं संचालन जिला महासचिव मैनुद्दीन प्रधान ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं पूर्व प्रदेश सचिव नादिर सलाम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को समाप्त करने के लिए आये दिन षड्यंत्र कर रही है किन्तु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देंगे। संविधान ने सभी वर्गों को समानता और स्वाभिमान से जीने का हक़ दिया है हम इसकी रक्षा के लिए हर त्याग करने को तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष जावेद मोकीम एवं कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम गांव गांव जाकर लोगों को संविधान की रक्षा करने के लिए जागरूक करेंगे। इस अवसर पर मैनुद्दीन प्रधान, अब्दुल सलाम वकील, प्रेमजीत तिवारी, प्रहलाद गिरि, महफूज चौधरी, अतिउतल्लाह चौधरी, राम वृक्ष यादव, अरमान मनिहार, नियाज़ चौधरी, सुरेश शुक्ला, मैराज प्रधान, शमशाद अहमद, सरफराज, नफीस चौधरी, मुनीर , बैतूल नेता, कायर प्रधान, नसरुल्लाह सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।