उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पत्रकार के भाई के निधन पर शोक

उसका बाजार। जिले के लोटन ब्लॉक के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार पाण्डेय के छोटे भाई अरुणानंद पाण्डेय का रविवार को सुबह में निधन हो गया। वह जिले के बर्डपुर ब्लॉक में मनरेगा आंकिक के पद पर तैनात थे।पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे। निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों एवं उनके शुभचिंतकों में शोक छा गया। पत्रकार रामायन मिश्र, हरिशंकर सिंह, रूपेश सिंह, अभय कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बीरेंद्र पाण्डेय, अनंत मिश्रा, शशिभूषण दुबे, अश्वनी मिश्रा ,पवन जायसवाल आदि लोगो ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।




