गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत पकड़ी के टोला लालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक किशोरी का शव छत के कुण्डे से फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान श्रीचन्द की 16 वर्षीय बेटी सरिता के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरिता की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो छोटे भाई-बहन भी हैं। घटना के समय श्रीचन्द घर पर नहीं थे। ज्ञातव्य हो कि बुधवार सुबह सरिता अपनी मां से दूसरे घर जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ देर बाद जब उसके चाचा शिवचन्द उसे घर पर राशन बांटने के लिए बुलाने आये, तो उन्होंने घर का चौनल गेट बन्द पाया। जब उन्होंने कुण्डी के पास से झांककर देखा, तो सरिता का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही शिवचन्द ने शोर मचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चौनल गेट का ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सकें। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!