गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

बहराइच। कृषि मंत्री बुधवार को शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे द्य उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि इतिहास के साथ काफी छेड़खानी हुई है तथा विदेशी आक्रांताओं का महिमा मंडन किया गया और उन्हें हीरो की तरह पेश किया गया। यह सरासर गलत है, आज जनता जागरुक है। सब जान चुकी है। जरूरत पड़ी तो पूर्व की गलतियां सुधारने पर काम किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार यूपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर यहां तीन दिवसीय प्रदर्शनी और अन्य कार्यक्रम चल रहे हैं। कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित हुए। सरकार की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष देश का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया। एक समय था जब राज्य में रुपयों का रोना हुआ करता था। लेकिन आज रुपयों की कोई समस्या नहीं है। इसलिए विकास की रफ्तार जारी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही जिले में निर्मित ट्रामा सेंटर चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 14 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, आज 40 संचालित हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दरगाह में जून माह में लगने वाले जेठ मेले से जुड़े एक सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि मेला लगेगा या नहीं-ये देखना प्रशासन का काम है। प्रशासन जो चाहेगा, उसी आधार पर काम होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक राम निवास वर्मा, बलहा सरोज सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!