गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाया जा रहा कांग्रेस बचाओ अभियान

बहराइच। कैसरगंज जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम समुझ यादव के संयोजन में हुई कांग्रेस बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार इसी क्रम में आज उन्होंने कैसरगंज के कोनारी डाकबंगला के निकट कांग्रेस बचाओ कार्यक्रम के तहत उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मनोनयन का पूर्ण समर्थन एवं स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में नेता अधिक है कार्यकर्ता बहुत कम है। यहाँ जो कोई आगे बढने की कोशिश करता है उसका बडी तेजी से पर काट कर अपंग कर दिया जाता है जिसके उदाहरण वे स्वयं है। उन्होंने महसी विधान सभा से गांव गांव, पांव पांव नगर नगर डगर डगर अभियान चलाकर बूथ स्तर वृहद तैयारी की थी जिसमें तत्कालीन जिलाध्यक्ष ने उनके कई लाख रुपये बर्बाद कराकर तथा स्वयं उस समय के जिलाध्यक्ष ने उनसे पांच लाख रुपये पार्टी चंदा कहकर लिए थे किन्तु जब चुनाव का समय आया तो बाहरी ब्यक्ति को उससे भी भारी रकम लेकर चुनाव लडवा दिया गया। इसी तरह से कई विधान सभा में उस समय के जिलाध्यक्ष ने नंगा खेल खेल कर पार्टी के कार्यकर्ताओं के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था। उन्होंने कहा कि आज कुछ कांग्रेसी भाजपा से लड़ने के बजाय कांग्रेस पार्टी से ही लड रहें हैं, तथा अपनी उर्जा शक्ति व धन तथा समय का दुरूपयोग करके हंसी के पात्र बने हुए है। उन्होंने बताया कि किसान कांग्रेस आगामी 12अप्रैल को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह का ऐतिहासिक स्वागत करेगा। उन्होंने कांग्रेस भवन में किया गया तालाबंदी को पार्टी और संगठन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 12तारीख को दूध का दूध और पानी का पानी पता चल जाएगा। उन्होंने कहा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का विरोध कराने के लिए पैसे और शराब परोसकर सभी लोगों के द्वारा अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है। इस अवसर पर किसान नेता रवींद्र स्वरूप मालती पासवान दिनेश शर्मा, मन्नू वर्मा अरविंद भार्गव, रवि चौधरी शिवसागर सरदार राम प्रताप सिंह, लाल जी गिरि सुनीता तिवारी तबस्सुम बेगम मुनऊ पासवान सहित कई लोगों ने कहा नई पीढी का नया कदम, शिवेन्द्र जी के साथ हैं, हम।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!