लोकायुक्त की जांच टीम पहुंची कुड़वा शिकायतकर्ता के 22 बिंदुओं पर की गहनता से जांच

संतकबीरनगर। मेंहदावल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुड़वा में गांव के विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर विगत दिनों लोकायुक्त से रामकुमार प्रजापति ने शिकायत की गई थी। जिसके सम्बन्ध में डीएम द्वारा नामित जांच टीम गांव में पंहुचकर विकास कार्यों को लेकर बिंदुवार जांच किया गया। बताते चले कि मेंहदावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुड़वा में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर जांच टीम गांव में पंहुची। लेकिन उस दौरान शिकायतकर्ता अनुपस्थित था पंकज कुमार चौधरी के अगुयाई में गांव में पंहुचकर जांच टीम से नलकूप खंड के अभियंता पंकज कुमार चौधरी द्वारा विकास कार्याे की बिंदुवार जांच किया गया। इस दौरान जांच टीम ने अभिलेखों का निरीक्षण करने के साथ ही गांव में बिंदुवार शिकायत के मद्देनजर जन सूचना केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, नाली आदि निर्माण कार्य के हकीकत को परखा गया। इस दौरान गांव के ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्य सम्बंधित कार्य को परखा गया। साथी साथ शिकायतकर्ता के सारे सवालों का साक्ष सहित जवाब देकर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा सारी जांच करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के सारे बिंदुओं की जांच की गई जो निराधार और बे बुनियाद निकाला इस दौरान , नलकूप अभियंता पंकज कुमार चौधरी, ग्राम सचिव शरमद खान, अलाउद्दीन, गिरजेश यादव, शैलेंद्र यादव,संजय कुमार, ग्राम प्रधान रामराज मौर्य, सुरेश ,अलिहुसेन, पंचायत सहायक मनीष कुमार मौर्य, अंकित मौर्य सुरेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।




