दो दिवसीय नवाचार मेलें का हुआ समापन

बांसी/सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी सिद्धार्थ नगर में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य उमेश कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दो दिवसीय जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव /मेला का सकुशल समापन हुआ। इस महोत्सव मे सभी ब्लॉकों से बेसिक शिक्षक, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व एआरपी ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के नोडल श्रवण कुमार ने बताया इस कार्यक्रम के उपरांत नॉलेज शेयरिंग का कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पांडे शिक्षकों के द्वारा प्रस्तुत नवाचार /बेस्ट प्रैक्टिसेज को मूल्यांकन समिति के साथ बारीकी से निरीक्षण गया। नवाचार मेले के दूसरे दिन सहायक शिक्षा निदेशक संजय कुमार शुक्ल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने भी शिक्षकों के नवाचारों व टीएलएम का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया स इस दौरान डायट प्रवक्ता मंजुला यादव, मोहम्मद यूनुस, धर्मेंद्र कुमार ,सतीश कुमार धवन, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिभा सिंह,अंजना, महेंद्र यादव, अनिल कुमार बिंद, फ़ुरकान अहमद, पंकज कुमार और बद्री नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।



